212 212 212 212
"ग़जल"
मखमली राह हो वो सफर चाहिए ।
लिख सकूँ मैं ग़ज़ल वो बहर चाहिए ।
हौसला बढ़ चला है बहुत दूर तक
चाँद के पार हो वो शिखर चाहिए ।
ग़म उदासी जहाँ की सताए नहीं,
जगमगता खुशी का शहर चाहिए ।
चहचहाती रहे बेटियाँ डाल पर ,
छाँव हो प्यार का वो सजर चाहिए ।
प्रेम की हो कुटी मीत का साथ हो,
बाँह थामे चले रह गुज़र चाहिए ।
गीत गाते चलें हम वतन के लिए ,
जान भी दें गवाँ वह जिगर चाहिए ।
ग़मजदा कौन है कौन भूखा यहां,
जान हैं जान की भी खबर चाहिए।
प्रमिला श्री 'तिवारी'
No comments:
Post a Comment