Thursday, 4 June 2026

विद्या -गीत विधा-आधार छंद सरसी। १६+११ मुखड़ा शासन सत्ता जन गण मन सब, हुए मूक लाचार। कितना सस्ता आज हुआ है, मानव का आचार। अंतरा 1 गाजर मूली जैसै अब है, मानव की यह जान। ऐसा कुछ का रूप हुआ है, ज्यों बिलकुल हैवान। दानव बनकर करता मानव , केवल अत्याचार। 2 होली होती खून बहाकर, धुआँ-धुँआ परिवेश। कितना नीचे गिरा हुआ है, लोगों में यह द्वेष । भरा हुआ केवल नफ़रत का, कलुषित भरा विचार। 3 दूर हुआ अब प्रेम हृदय से, छल छद्मों से प्रीति। जग के हर कोने कोने में, दिखती है यह नीति। स्वार्थ बना है केवल अब तो, जीने का आधार । कितना सस्ता आज हुआ है, मानव का आचार। प्रमिला श्री'तिवारी'

No comments:

Post a Comment